PM Ujjwala Yojana 3.0

PM Ujjwala Yojana 3.0: गरीब महिलाओं को सरकार दे रही है 2 एलपीजी गैस सिलिंडर फ्री कनेक्शन, जानें Eligibility, Documents, Apply

PM Ujjwala Yojana 3.0: अगर आप गरीब रेखा से नीचे अपना जीवन यापन करते हैं और आप खाना बनाने के लिए लकड़ी, कोयला एवं पारंपरिक चूल्हे का इस्तेमाल करते हैं। जिसकी वजह से आपको खाना बनाने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इन्ही सब समस्याओं को देखते हुए भारत सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 3.0 की शुरुआत की है। इस योजना के तहत गरीब रेखा से नीचे आने वाली महिलाओं को सरकार की तरफ से दो LPG गैस सिलेंडर मुफ्त में दिया जाएगा।

आज के अपने इस आर्टिकल में हम आपको PM Ujjwala Yojana 3.0 से जुड़ी हर एक जानकारी देने वाले हैं और इस आर्टिकल में हम आपको यह भी बताने वाले हैं कि इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको किन-किन पात्रताओं को पूरा करना होगा और इस योजना के हेतु आवेदन करने के लिए आपको किन-किन योग्यताओं को पूरा करना होगा।

PM Ujjwala Yojana 3.0 क्या है?

अक्सर देखा गया है कि ग्रामीण क्षेत्र की गरीब महिलाएं खाना बनाने के लिए कोयले, लकड़ी एवं पारंपरिक चूल्हे का इस्तेमाल करती है और LPG गैस के बढ़ते दामों की वजह से गरीब महिलाएं एलपीजी गैस सिलेंडर नहीं खरीद पाती है। तो इन्ही सब समस्याओं को देखते हुए केंद्र सरकार ने ग्रामीण क्षेत्र की गरीब महिलाओं को साल में दो बार LPG गैस सिलिंडर मुफ्त में देने का ऐलान किया है, जिसके लिए भारत सरकार ने PM Ujjwala Yojana 3.0 की शुरुआत की है। ताकि महिलाओं का घरेलू बजट का बोझ कम हो सके और धूएं एवं पारंपरिक चूल्हे से मुक्ति मिल सके।

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय की तरफ से गरीब रेखा से नीचे आने वाली प्रत्येक महिलाओं को सालाना दो बार LPG गैस सिलेंडर मुफ्त में दिया जाएगा। जिसके लिए महिलाएं ऑनलाइन आवेदन कर सकती है।

PM Ujjwala Yojana 3.0 – Overview

बिंदु विवरण
योजना का नाम प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) 3.0
शुरुआत (मूल योजना) 1 मई 2016
उद्देश्य BPL/गरीब परिवारों की महिलाओं को धुआं-मुक्त, सुरक्षित रसोई के लिए मुफ्त/डिपॉजिट-फ्री LPG कनेक्शन देना
पात्रता गरीबी रेखा से नीचे (BPL), SC/ST, अंत्योदय परिवार की महिलाएं; आधार व बैंक खाता आवश्यक
मुख्य लाभ सिक्योरिटी डिपॉजिट माफ, फ्री गैस स्टोव, पहला रिफिल फ्री
प्रति सिलेंडर सब्सिडी ₹300 प्रति रिफिल (साल में 9 सिलेंडर तक)
आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन/पेपरलेस, आधार e-KYC से वेरिफिकेशन
आधिकारिक वेबसाइट pmuy.gov.in
हेल्पलाइन 1800-266-6696 (टोल फ्री)

 

PM Ujjwala Yojana 3.0 के लिये पात्रताएं क्या रहेगी?

  • महिला मूल रूप से भारत देश की स्थाई निवासी होनी चाहिए।
  • आवेदन करने वाली महिला की उम्र 18+ वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
  • आवेदन करने वाली महिला के पास BPL कार्ड होना अनिवार्य है।
  • इसके अलावा इस योजना का लाभ लेने वाली महिलाओं के पास राशन कार्ड होना भी अनिवार्य है।
  • इस योजना के लिए आवेदन करने वाली महिला के परिवार का नाम SECC-2011 डेटाबेस में दर्ज होना चाहिए।

PM Ujjwala Yojana 3.0 के मुख्य लाभ एवं उदेश्य क्या है?

  • इस योजना के माध्यम से गरीब महिलाओं को सशक्तिकरण बनाना है।
  • कोयल और लकड़ी एवं पारंपरिक चूल्हे की वजह से महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं को दूर करना मुख्य उदेश्य है।
  • साल में दो बार एलपीजी गैस सिलेंडर देकर महिलाओं की आर्थिक राहत देना मुख्य उदेश्य है।
  • इसके अलावा महिलाओं को एलपीजी गैस सिलेंडर देकर महिलाओं का आर्थिक बोझ कम करना मुख्य उदेश्य है।

PM Ujjwala Yojana 3.0 के लिये जरूरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • BPL कार्ड
  • बैंक पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • पारिवारिक आय प्रमाण पत्र
  • स्थाई निवास प्रमाण पत्र
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर आदि।

PM Ujjwala Yojana 3.0 के लिये कैसे करें ऑनलाइन आवेदन?

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 3.0 की आधिकारिक पोर्टल पर आना होगा।

यहां पर आपको “Click Here to Apply for New PMUY Connection” का विकल्प दिखाई देगा, जिस पर आपको क्लिक कर देना हैं।

अब आपके सामने गैस कंपनी (IOCL / BPCL / HPCL) के नाम आएंगे, जहाँ आपको अपने अनुसार गैस कंपनी के नाम का चयन करना होगा।

इसके बाद आपके सामने एक एप्लीकेशन फॉर्म खुलकर आएगा, जिसे आपको भरना होगा और फॉर्म में मांगे के सभी दस्तावेजों की कॉपी को स्कैन करके अपलोड कर देना है।

इसके बाद अंत में आपको स्क्रीन पर दिखाई दे रहे सबमिट के बटन पर क्लिक कर देना है।

अब आपको एक स्लिप प्राप्त होगी, जिसे आपको अपने पास सुरक्षित रख लेना है।

इस तरह किसानों का PM Ujjwala Yojana 3.0 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण पूरा हो जाएगा।

Important Links

Apply Online Click Here
Official Website Click Here
E-KYC Click Here

 

निष्कर्ष

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 3.0 केंद्र सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका मुख्य उद्देश्य गरीब और वंचित परिवारों की महिलाओं को धुआं-मुक्त, सुरक्षित और सम्मानजनक रसोई सुविधा उपलब्ध कराना है। डिपॉजिट-फ्री LPG कनेक्शन, फ्री गैस स्टोव और हर रिफिल पर ₹300 की सब्सिडी जैसी सुविधाओं से लाखों परिवारों को पारंपरिक ईंधन (लकड़ी, कोयला, गोबर) से होने वाले धुएं से राहत मिल रही है। अगर आप पात्र हैं और अभी तक इस योजना का लाभ नहीं उठा पाए हैं, तो आधिकारिक वेबसाइट pmuy.gov.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। आवेदन से पहले सभी आवश्यक दस्तावेज़ तैयार रखें और समय-समय पर आधिकारिक पोर्टल पर नवीनतम अपडेट भी चेक करते रहें।

PM Ujjwala Yojana 3.0 FAQs

PM उज्ज्वला योजना 3.0 क्या है?

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गरीब परिवारों की महिलाओं को डिपॉजिट-फ्री LPG गैस कनेक्शन, फ्री स्टोव और सब्सिडी पर रिफिल दिए जाते हैं।

सिलेंडर पर कितनी सब्सिडी मिलती है?

लाभार्थियों को हर रिफिल पर ₹300 की सब्सिडी दी जाती है, जो साल में 9 सिलेंडर तक उपलब्ध है।

क्या माइग्रेंट (प्रवासी) परिवार भी आवेदन कर सकते हैं?

हां, प्रवासी परिवार सेल्फ-डिक्लेरेशन के आधार पर आवेदन कर सकते हैं, इसके लिए राशन कार्ड अनिवार्य नहीं है।

पीएम उज्ज्वल योजना आवेदन की क्या कोई अंतिम तिथि है?

वर्तमान में आवेदन पूरे वर्ष स्वीकार किए जाते हैं। नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट pmuy.gov.in देखें।

Leave a Comment

Related Posts

Recent Posts