kisan credit card scheme

Kisan Credit Card Scheme: ₹3 लाख तक के लोन पर हर साल 3% ब्याज में छूट, जानिए कैसे और कौन कर सकता है Apply?

Kisan Credit Card Scheme: किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) योजना किसानों की खेती से जुड़ी आर्थिक जरूरतों को पूरा करने के लिए शुरू की गई है। इस योजना के तहत किसानों को बैंक से एक ही जगह पर आसान और समय पर ऋण की सुविधा मिलती है। किसान अपनी जरूरत के अनुसार, 3 लाख तक का लोन (ऋण) ले सकते हैं। खास बात यह है कि इसके लिए किसानों को किसी भी तरह की गिरवी या गारंटी देने की आवश्यकता नहीं होती, जिससे किसान को कर्ज का बोझ बढ़ाने वाले ब्याज से राहत रहती है।किसान इस ऋण का इस्तेमाल बीज, खाद, कीटनाशक और खेती से जुड़ी अन्य जरूरी चीजें खरीदने के साथ-साथ अपनी उत्पादन संबंधी जरूरतों के लिए भी कर सकते हैं। किसान क्रेडिट कार्ड योजना की शुरुआत वर्ष 1998 में की गई थी। इसका उद्देश्य किसानों को उनकी जमीन और खेती की जरूरत के आधार पर आसानी से ऋण उपलब्ध कराना था। बाद में वर्ष 2004 में इस योजना का विस्तार किया गया और इसमें किसानों की पशुपालन, मछली पालन और अन्य गैर-कृषि गतिविधियों से जुड़ी आर्थिक जरूरतों को भी शामिल किया गया।

इसके बाद 18 दिसंबर 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) की संशोधित योजना की शुरुआत की, ताकि किसानों को खेती और उससे जुड़ी अन्य गतिविधियों के लिए आसान तरीके से पर्याप्त ऋण मिल सके। आज के इस आर्टिकल में इस स्कॉलरशिप से संबंधित सभी जरूरी और महत्वपूर्ण जानकारियाँ जैसे आवेदन प्रक्रिया, योग्यता, आयु सीमा तथा अन्य सभी प्रकार की जानकारियां शामिल हैं।

Kisan Credit Card Scheme: Overview

Name Of The Schemeकिसान क्रेडिट कार्ड (KCC) योजना
DepartmentMinistry of Agriculture and Farmers’ Welfare
Launching Yearवर्ष 1998
Objectiveकिसानों को खेती और अन्य कृषि जरूरतों के लिए समय पर ऋण उपलब्ध कराना
Beneficiaryकिसान
Loan Benefits Forबीज, खाद, कीटनाशक और अन्य कृषि जरूरतों के लिए
KCC Revised Plan18 दिसंबर 2020
Benefitsआसान प्रक्रिया के जरिए समय पर ऋण की सुविधा
Required Documentsआवेदक की Photo, पहचान का प्रमाण, पते का प्रमाण, ज़मीन के मालिकाना हक़ का प्रमाण

Kisan Credit Card Scheme: Loan Amount

Kisan Credit Card Scheme के तहत किसानों को खेती से जुड़ी आर्थिक जरूरतों को पूरा करने के लिए आसान शर्तों पर ऋण की सुविधा देता है। इस योजना में ब्याज दर और समय पर लोन चुकाने पर मिलने वाली ब्याज सहायता का प्रावधान है। साथ ही, KCC धारक की मृत्यु होने की स्थिति में ऋण के निपटारे के लिए भी कुछ नियम लागू होते हैं।

  • KCC के तहत किसान 3 लाख रुपये तक का कृषि ऋण ले सकते हैं।
  • निर्धारित शर्तों के तहत इस ऋण पर 7 प्रतिशत की ब्याज दर लागू होती है।
  • किसान अगर समय पर लोन चुकाता है तो ब्याजराशि पर 3 प्रतिशत सब्सिडी दी जाती।
  • सब्सिडी मिलने के बाद किसान के लिए प्रभावी ब्याज दर 4 प्रतिशत तक हो सकती है।
  • KCC धारक की मृत्यु होने पर मौजूदा ऋण सीधे तौर पर माफ नहीं होता।
  • ऋण की देनदारी का निपटारा किसान की संपत्ति और लागू कानूनी नियमों के अनुसार किया जाता है।
  • अगर KCC धारक ने बीमा सुविधा ली है, तो पॉलिसी की शर्तों के अनुसार मिलने वाली क्लेम राशि से ऋण का निपटारा किया जा सकता है।

Kisan Credit Card Scheme: Objective

Kisan Credit Card Scheme के तहत किसानों को बैंक से आसान प्रक्रिया के जरिए समय पर ऋण की सुविधा मिलती है। इसका मुख्य उद्देश्य किसानों को खेती के अलग-अलग चरणों में आर्थिक मदद देना है। इस पैसे का इस्तेमाल किसान खेती, फसल कटाई के बाद के खर्च और कृषि से जुड़ी अन्य जरूरतों को पूरा करने के लिए कर सकते हैं। KCC के तहत किसान इन जरूरतों के लिए ऋण ले सकते हैं:

  • फसल की खेती का खर्च: बीज, खाद, कीटनाशक और खेती से जुड़े अन्य खर्चों को पूरा करने के लिए।
  • फसल कटाई के बाद का खर्च: फसल काटने के बाद होने वाले जरूरी खर्चों के लिए।
  • फसल बेचने के लिए: किसान अपनी उपज को बाजार में बेचने से जुड़ी जरूरतों के लिए ऋण ले सकते हैं।
  • घरेलू जरूरतों के लिए: किसान और उसके परिवार की जरूरी घरेलू जरूरतों को पूरा करने में मदद।
  • खेती के साधनों के रखरखाव के लिए: कृषि उपकरण, खेत और खेती से जुड़ी अन्य संपत्तियों के रखरखाव के लिए।
  • कृषि से जुड़ी गतिविधियों के लिए: पशुपालन, मछली पालन और अन्य कृषि संबंधी गतिविधियों में निवेश के लिए ऋण।

Kisan Credit Card Scheme: Benefits

Kisan Credit Card Scheme के जरिए RuPay कार्ड, आसान दस्तावेजी प्रक्रिया और तय सीमा के भीतर जरूरत के अनुसार पैसे निकालने की सुविधा मिलती है। खेती के साथ-साथ फसल कटाई के बाद के खर्च, कृषि उपकरणों के रखरखाव, पशुपालन, मछली पालन और अन्य कृषि संबंधी गतिविधियों के लिए भी किसान आर्थिक सहायता ले सकते हैं।

  • KCC के तहत फसल कटाई के बाद के खर्च, फसल बेचने के लिए ऋण, घरेलू जरूरतें और कृषि उपकरणों के रखरखाव जैसी जरूरतों के लिए भी ऋण लिया जा सकता है।
  • KCC के तहत किसानों को ATM से इस्तेमाल होने वाला RuPay कार्ड दिया जाता है।
  • इसमें एक बार दस्तावेज जमा करने की सुविधा होती है, जिससे बार-बार कागजी प्रक्रिया की जरूरत कम होती है।
  • किसान अपनी तय ऋण सीमा के अंदर कई बार पैसे निकाल सकते हैं।
  • खेती की लागत बढ़ने पर KCC की ऋण सीमा में बढ़ोतरी की सुविधा भी शामिल होती है।
  • RuPay भारत की घरेलू कार्ड भुगतान प्रणाली है, जिसे NPCI यानी नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने शुरू किया है।
  • वर्ष 2004 में KCC योजना का विस्तार किया गया, जिसमें कृषि से जुड़ी अन्य गतिविधियों और गैर-कृषि गतिविधियों के लिए निवेश ऋण को भी शामिल किया गया।
  • पशुपालन, मछली पालन और अन्य कृषि से जुड़ी गतिविधियों के लिए भी KCC के तहत ऋण की सुविधा मिलती है।
  • किसान क्रेडिट कार्ड योजना को वाणिज्यिक बैंक, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (RRB), छोटे वित्त बैंक और सहकारी बैंक लागू करते हैं।

Kisan Credit Card Scheme: Eligibility

Kisan Credit Card Scheme योजना का लाभ खेती करने वाले अलग-अलग वर्ग के किसान उठा सकते हैं। पात्र किसानों की सूची निम्नलिखित है।

  • वे सभी किसान जो अपनी जमीन पर खुद खेती करते हैं। इसमें अकेले या संयुक्त रूप से खेती करने वाले किसान शामिल हैं।
  • किराए पर जमीन लेकर खेती करने वाले किसान।
  • मौखिक पट्टे (Oral leases) पर जमीन लेकर खेती करने वाले किसान।
  • आवेदक की उम्र 18-75 साल के बीच होनी चाहिए।
  • 60 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए एक सह आवेदक जरूरी होता है।
  • बटाईदार किसान (Share Croppers)।
  • स्वयं सहायता समूह (SHG) और संयुक्त देयता समूह (JLG), जिनमें किरायेदार किसान और बटाईदार किसान भी शामिल हो सकते हैं।

Kisan Credit Card Scheme: Validity/Renewal

Kisan Credit Card Schemeकी वैधता अवधि बैंक तय करते हैं और समय-समय पर इसकी समीक्षा भी की जाती है। किसान की खेती का क्षेत्रफल, फसल का पैटर्न और पिछले ऋण का भुगतान जैसी बातों को ध्यान में रखकर बैंक फैसला लेता है।

  • जरूरत बढ़ने पर ऋण की सीमा बढ़ाई जा सकती है। KCC की सुविधा जारी रखी जा सकती है।
  • खेती का क्षेत्रफल या फसल में बदलाव होने पर सीमा में संशोधन किया जा सकता है।
  • ऋण चुकाने की स्थिति और किसान के प्रदर्शन के आधार पर ऋण सुविधा बंद या वापस भी ली जा सकती है।

Kisan Credit Card Scheme: Required Documents

kisan credit card scheme के लिए आवेदन करते समय किसानों को कुछ जरूरी दस्तावेज जमा करने पड़ सकते हैं। जिनकी सूची निम्नलिखत दी गई है:

  • जमीन के दस्तावेज: खसरा-खतौनी या जमाबंदी
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • पते का प्रमाण (Address Proof)
  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • मोबाइल नंबर

Kisan Credit Card Scheme: How To Apply Online

Kisan Credit Card Scheme के तहत Online आवेदन की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए बैंक की वेबसाइट और सरकारी पोर्टल का इस्तेमाल किया जा सकता है।

  • जिस बैंक के द्वारा आप आवेदन करना चाहते हैं उसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • वेबसाइट पर ‘Kisan Credit Card (KCC)’ का विकल्प खोजें।
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जरूरी जानकारी भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • फॉर्म को अच्छी तरह जांचने के बाद सबमिट कर दें।
  • इसके अलावा किसान जनसमर्थ पोर्टल या उपलब्ध संबंधित मोबाइल ऐप के माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं।
  • आवेदन जमा होने के बाद बैंक द्वारा दस्तावेजों और पात्रता की जांच की जाएगी।
  • जांच के बाद पात्रता के अनुसार KCC की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

Kisan Credit Card Scheme: How To Apply Offline

Kisan Credit Card Scheme के लिए जो किसान Online आवेदन नहीं करना चाहते, वे नजदीकी बैंक शाखा में जाकर ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए प्रक्रिया इस प्रकार है:

  • अपने नजदीकी बैंक की शाखा में जाएं।
  • बैंक से KCC आवेदन फॉर्म प्राप्त करें।
  • फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें।
  • आवेदन के साथ जरूरी दस्तावेज Attach करें।
  • भरा हुआ फॉर्म और दस्तावेज बैंक शाखा में जमा कर दें।
  • बैंक द्वारा आवेदन और दस्तावेजों की जांच की जाएगी।
  • जांच के बाद पात्रता के अनुसार KCC की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

Important Link

Apply Link (JanSamarth Portal)Login | Register
Application Form (SBI)Click Here

Conclusion

किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) योजना किसानों के लिए खेती और कृषि से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने का एक महत्वपूर्ण ऋण साधन है। इसके जरिए किसान बीज, खाद, फसल की देखभाल, कटाई के बाद के खर्च और पशुपालन जैसी गतिविधियों के लिए आर्थिक सहायता ले सकते हैं। किसान अपनी सुविधा के अनुसार ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले पात्रता, ब्याज दर, ऋण सीमा और जरूरी दस्तावेजों की जानकारी बैंक से जरूर जांच लें।

आशा है कि आपको ये जानकारी अच्छी लगी। अपने दोस्तों के साथ इस जानकारी को आगे साँझा जरुर करें।

FAQ’s

Q1). किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) योजना क्या है?
Ans: KCC योजना के तहत किसानों को खेती और कृषि से जुड़ी जरूरतों के लिए बैंक से आसान तरीके से ऋण उपलब्ध कराया जाता है।

Q2). KCC के तहत कितने रुपये तक का लोन मिलता है?
Ans: सामान्य तौर पर KCC के तहत 3 लाख रुपये तक का लोन आसानी से मिल जाता है।ऋण सीमा किसान की पात्रता और बैंक के आकलन पर निर्भर करती है।

Q3). KCC का लाभ कौन ले सकता है?
Ans: अपनी जमीन पर खेती करने वाले किसान, किरायेदार किसान, बटाईदार और मौखिक पट्टे पर खेती करने वाले किसान पात्र हो सकते हैं। SHG और JLG भी योजना के तहत पात्र हो सकते हैं।

Q4). KCC से किन कामों के लिए लोन लिया जा सकता है?
Ans: बीज, खाद, कीटनाशक, फसल की खेती, कटाई के बाद के खर्च, फसल की मार्केटिंग, कृषि उपकरणों के रखरखाव और पशुपालन जैसी कृषि से जुड़ी गतिविधियों के लिए किसान ऋण ले सकते हैं।

Q5). कौन-कौन से दस्तावेज जरूरी हैं?
Ans: आमतौर पर आधार कार्ड, पैन कार्ड, जमीन के दस्तावेज, पासपोर्ट साइज फोटो, पता प्रमाण और मोबाइल नंबर जैसे दस्तावेज मांगे जा सकते हैं। बैंक के अनुसार अतिरिक्त दस्तावेज भी आवश्यक हो सकते हैं।

Leave a Comment

Related Posts

Recent Posts